छपरा चैकपोस्ट नाके पर सुरक्षाकर्मियों को बांटे पीपीई किट
कटनी – कमिश्नर जबलपुर संभाग महेश चन्द्र चौधरी और पुलिस महानिरीक्षक बी0एस0 चौहान ने शनिवार को कटनी जिले के भ्रमण के दौरान जबलपुर मार्ग पर छपरा में स्थापित पुलिस चैकपोस्ट नाके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने एसडीओपी स्लीमनाबाद क्षेत्र और बहोरीबंद क्षेत्र के चैकपोस्ट नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये 20 नग पीपीई किट और 2 थर्मल स्कैनर वितरित किये। इस मौके पर कमिश्नर श्री चौधरी और आईजी श्री चौहान ने छपरा चैकपोस्ट पर लगाये गये सीसीटीवी के 4 कैमरों की सतत् निगरानी के लिये स्थापित कन्ट्रोल रुम का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीआईजी मनोहर वर्मा, कलेक्टर शशिभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, एसडीएम रोहित सिसोनिया, एसडीओपी पी0के0 सारस्वत भी उपस्थित थे।

