कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Advertisement

कटनी  दीपों के पर्व दीपावली पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिलेवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि पर्व भाईचारा व सद्भावना के साथ मनाएं। साथ ही अभिभावकों से यह अपील भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने की है कि पटाखे जलाते वक्त सावधानी रखें और बच्चों के साथ पटाखा जलाते समय घर के बड़े जरूर मौजूद रहें। कलेक्टर ने कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए, अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रखकर पर्व मनाने की भी जिलेवासियों से अपील की।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *