ब्रेकिंग न्यूज : प्रियंका मिश्रा ने टॉप 5 मे तृतीय स्थान प्राप्त कर नगर का नाम किया रौशन
अखिल भारतीय काव्य प्रतियोगिता का इंदौर में हुआ आजोयन
(कैमोर) देश मे उभर रहे नवांकुर कवियों के लिए इन्दौर में आयोजित अखिल भारतीय काव्य प्रतियोगिता मे देश के करीब 200 से ज्यादा नवांकुर कवियों ने सहभागिता की। इन कवियों की प्रविष्टियों को पढ़ एवम सुनकर इंदौर के गांधी हाल में आयोजित हुए कार्यक्रम में चयन समिति द्वारा 32 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित हुए 32 प्रतिभागियों मे टॉप 5 के लिये उनका कवि पाठ का आयोजन शुरू किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों को 2-2 मिनट का समय उनकी कविताओं के लिये दिया गया। इसके बाद पुनः उन 32 प्रतिभागियों को में से 5 टॉप प्रतिभागियों का चयन किया गया जिनका कवि सम्मेलन शाम को सम्पन हुआ। उन सभी टॉप 5 में विजयराघवगढ़ के पूर्व राज्य कर्मचारी के तहसील अध्यक्ष रह चुके स्वर्गीय जगदीश प्रसाद मिश्रा की बहु प्रियंका मिश्रा पत्नी शिवम मिश्रा है। इन्होंने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर नगर औऱ जिला का नाम रौशन किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रख्यात कवि अमन अक्षर, प्रसिद्ध हास्य कवि शंभु शिखर एवम मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल के अध्यक्ष डॉ विकास दबे के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद श्री विकास दबे जी ने मंच पर उनकी कला को देखते हुए मध्यप्रदेश अकादमी भोपाल के द्वारा आयोजित होने वाले आगामी कवि सम्मेलन में उनको काव्य पाठ के लिये आमंत्रण दिया। प्रियंका मिश्रा की इस सफलता पर नगर के सभी गणमान्य नागरिक जनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी है।
रिपोर्ट : मुकेश कुमार बर्मन , आरपीकेपी इंडिया न्यूज़
