शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने 8 नवम्बर से विकासखण्डवार आयोजित होंगे रोजगार कैम्प
सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
कटनी – जिले के शिक्षित एवं बेरोजगारों को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड अनूपपुर द्वारा जिले के समस्त विकासखण्डों में रोजगार कैम्प आयोजित किये जायेंगे। इन कैम्प के आयोजन को लेकर कैलेण्डर जारी किया गया है। जिसके अनुसार 8 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जिले के अलग-अलग विकासखण्डों में यह कैम्प आयोजित होंगे। रोजगार कैम्प के आयोजन को लेकर सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने जिले की समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ तथा विकासखण्डों के विकासखण्ड प्रबंधक मध्यप्रदेश डे राज्य आजीविका मिशन को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
जारी कैलेण्डर अनुसार विजयराघवगढ़ विकासखण्ड में 8 नवम्बर को रोजगार कैम्प का आयोजन जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में होगा। इसी प्रकार 9 नवम्बर को रीठी जनपद पंचायत, 10 नवम्बर को बहोरीबंद जनपद पंचायत, 11 नवम्बर को ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत, 12 नवम्बर को कटनी जनपद पंचायत और 15 नवम्बर को बड़वारा जनपद पंचायत में किया जायेगा। रोजगार कैम्प के संबंध में अधिक जानकारी के लिये एसआईएस के भर्ती अधिकारी कुलदीप सोनकिया के मोबाईल नंबर 7509781949 तथा कमाण्डेण्ड अनीष तिवारी के मोबाईल नंबर 7677010259 पर संपर्क किया जा सकता है।
