नगर पंचायत कैमोर में एक माईक्रो कन्टेनमेन्ट क्षेत्र घोषित
एसडीएम व इन्सीडेन्ट कमाण्डर विजयराघवगढ़ ने जारी किया आदेश
कटनी – उप खण्ड मजिस्ट्रेट व इन्सीडेन्ट कमाण्डर विजयराघवगढ़ प्रिया चन्द्रावत ने मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एकट 1949 के सेक्शन (2) के तहत एसीसी रेस्ट हाउस कैमोर रुम नंबर 209 को माईक्रो कन्टेन्टमेन्ट जोन घोषित करते हुये आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत नगर पंचायत कैमोर अंतर्गत एसीसी रेस्ट हाउस के रुम नंबर 209 को माईक्रो कन्टेनमेन्ट घोषित कर दिया गया है।
इस संबंध में संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को माईक्रो कन्टेन्मेन्ट एरिया में जारी निर्देशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही आवश्यक सुविधाओं के अतिरिक्त किसी भी प्रकार से लोगों का आवागमन प्रतिबंधित रखने के लिये भी निर्देशित किया है।

