अधिकारी इस शब्द का प्रयोग न करें कि मैं करवाता हूं – कलेक्टर बी.कार्तिकेयन
(मुरैना) कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने राजस्व पखवाड़ा, स्वामित्व, शहरी पथ विक्रेता की समीक्षा की। समीक्षा में कई अधिकारियों ने कहा कि मैं इस कार्य को करवाने के लिये आदेश दे दिये है या पत्र जारी कर ड्यूटी लगा दी है। कलेक्टर ने कहा कि आदेश देने का कार्य सिर्फ और सिर्फ भोपाल स्तर का होता है। जिले में तो सिर्फ योजनाओं में गति देने का कार्य अधिकारियों का होता है। मुझे इस शब्द का प्रयोग करते हुये कोई भी अधिकारी न कहे कि मैंने आदेश दे दिये है या ड्यूटी लगा दी है। योजनाओं में गति लाने के लिये टीम भावना के साथ अधिकारी स्वयं महत्वता को समझें और कार्य का प्राथमिकता दें।
कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत कैलारस की समीक्षा की। जिसमें तहसीलदार श्री भरत कुमार व नायब तहसीलदार शिवम् उपाध्याय ने बताया कि कैलारस क्षेत्र के अन्तर्गत 97 ग्रामों में ड्रोन उड़ाया जा चुका है। जिसमें 76 ग्रामों के नक्शे भी आ गये है। इसके बाद जौरा विकासखण्ड की समीक्षा की। समीक्षा में नायब तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा ने बताया कि 81 ग्रामों में ड्रोन उड़ाया जा चुका है। 41 ग्रामों के नक्शे भी मिल गये है। अब इन्हें त्रुटि सुधार के लिये जबलपुर भेजने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर ने 29 नवम्बर को होने वाली कलेक्टर, कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की एजेण्डावार समीक्षा की।
