11 दिसम्बर की नेशनल लोक अदालत के सम्बंध में बैंक अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
(हरदा) प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री योगेश दत्त शुक्ल के मार्गदर्शन में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रदीप राठौर, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह एवं लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री गिरिश तिवारी की उपस्थिति में जिले के बैंको के मैनेजर्स के साथ गुरुवार को ए.डी.आर. सेंटर के सभागार में बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ।
बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री प्रदीप राठौर ने विशेष रूप से बैंक के अधिकारियों से प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के सम्बध में बैंक के लंबित प्रकरणों में अधिक से अधिक निराकरण करने तथा लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रीलिटिगेशन प्रकरणों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देशित किया कि बैकों के चैक अनादरण के मामलों में लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा का प्रयास करे। बैक के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बैंक ऋण वसूली के लिए अत्यधिक गंभीरता से प्रयास कर रही है किन्तु लोक अदालत प्रिलिटिगेशन प्रक्ररणों में राजीनामा करने पर भारी छूट प्रदान की जायेगी। श्री राठौर में पक्षकारों से अनुरोध किया है कि वे अपने अधिवक्ता अथवा न्यायालय से संपर्क कर उपरोक्त विषय से संबंधित प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में कराकर लोक अदालत का लाभ उठायें और अपने धन एवं समय की बचत करे। बैंको द्वारा बताया गया कि आगामी नेशनल लोक अदालत में प्रक्ररणों में राजीनामा करने का लाभ प्राप्त करे।
