महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Advertisement

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

(कटनी)  25 नवंबर को सारे विश्व में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा के उन्मूलन के लिए अंर्तराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ’’ऑरेन्ज द वलर््डः अब महिलाओं के विरूद्ध हिंसा समाप्त करें’’ है। इस दिवस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला-कटनी नयन सिंह के मार्गदर्शन में महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने एवं महिलाओं के विरूद्ध हिंसा को समाप्त करने सामाजिक जागरूकता लाने के उदेश्य से वन स्टॉप सेन्टर कटनी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान एवं रैली का आयोजन किया गया।

            जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला कटनी दिनेश कुमार नोटिया उपस्थित रहे। उन्होने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न महिला संबंधित कानूनों एवं अधिकारों की जानकारी दी एवं बताया कि कानूनी सहायता की आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें। प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर कटनी सुषमा नाग द्वारा हिंसा से पीडि़त महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेन्टर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं महिलाओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान अंर्तगत महिला हिंसा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई एवं शपथ ली गई।

            कार्यक्रम के उपरांत महिला हिंसा मुक्त समाज एवं महिला सम्मान का संदेश देने उददेश्य से रैली निकाली गई। कार्यक्रम में वनश्री कुर्वेती सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास जिला कटनी, मीना बड़कुल परियोजना अधिकारी कटनी शहरी, एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें