ग्रामीण स्वच्छता में एक और नवाचार, कचरा प्रबंधन के लिए ग्रामों को मिली ई-रिक्शा की सौगात

सेग्रेगेशन शेड एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसर का किया गया लोकार्पण

(भोपाल) गांवों में डोर टू डोर कचरा प्रबंधन के लिए 10 ग्रामों को ई-रिक्शा की  सुविधा प्रदाय की गई है। ग्रामों से निकलने वाले कचरे के बेहतर निपटान एवं प्रबंधन के लिए विकासखण्ड फंदा की 10 ग्राम पंचायतों तूमड़ा, सूखीसेवनिया, बालमपुर, खजूरी सड़क, कान्हासैया, कालापानी, मेण्डोरी, आदमपुर छावनी एवं मुंगालिया छाप के लिए ई-रिक्शा प्रदाय किया गया है, जिससे सफाईकर्मी डोर टू डोर कचरा कलेक्ट करेंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत, खजूरी सड़क में विधायक हुजूर श्री रामेश्वर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत, खजूरी सड़क, फंदाकलां एवं मुंगालिया छाप में सामुदायिक स्वच्छता परिसर एवं सेग्रेगेशन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत, मुंगालिया छाप, तूमड़ा एवं मेण्डोरी में सेग्रेगेशन शेड निर्माण का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत फंदा तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्रधान सचिव सहित स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें