जिला चिकित्सालय कटनी में एड्स की बात सबके साथ विषय पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
(कटनी) – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष श्यामाचरण उपाध्याय के मार्गदर्शन में, जिला न्यायाधीश व सचिव दिनेश कुमार नोटिया के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक सेवा संस्थाओं के सहयोग से 1 दिसम्बर को एड्स दिवस के अवसर पर जला चिकित्सालय कटनी से मिशन चौक तक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इस रैली के माध्यम से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता रैली के साथ ही जिला चिकित्सालय कटनी में एड्स विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिव श्री नोटिया ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य व्यक्तियों को एड्स के प्रति जागरूक करते हुये जानकारी दी गई कि एच.आई.व्ही एड्स से बचाव को कोई भी टीका नहीं है, फिर भी जिम्मेदारी और समझ से काम लेकर और थोड़ी सावधानी बरतकर हम अपने को इससे बचाये रख सकते है।
उक्त आयोजन के साथ ही शहर के एम.जी.एम कॉलेज, सायना बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा एड्स विषय से संबंधित विभिन्न प्रकार के चित्र तैयार कर लोगों को एड्स से बचाव एवं सुरक्षा का संदेश प्रदान किया गया।

