विजयराघवगढ़ के नए एसडीएम होंगे महेश मण्डलोई, प्रिया चन्द्रावत का हुआ ट्रांसफर
(कटनी) – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रशासकीय एवं कार्यालयीन कार्य सुविधा एवं कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर्स के मध्य कार्य विभाजन कर आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
जारी आदेश के डिप्टी कलेक्टर नदीमा शीरी को अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी ढीमरखेड़ा पदस्थ कर समस्त कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी विजयराघवगढ़, बरही प्रिया चन्द्रावत को अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी कटनी, रीठी, बड़वारा नियुक्त कर दण्डाधिकारी के समस्त कार्य सौंपे गये हैं। इसी प्रकार जिले में नवीन पदस्थ डिप्टी कलेक्टर महेश मण्डलोई को अनुविभागीय अधिकारी दण्डाधिकारी विजयराघवगढ़ एवं बरही तथा दण्डाधिकारी के समस्त कार्य सौंपते हुये पदस्थ किया गया है।
