पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने वालों के खिलाफ दर्ज कराएं एफआईआर – कलेक्टर

(इंदौर) कलेक्टर मनीष सिंह ने फर्जी पत्रकारों के मामले में एक बार फिर सख्ती दिखाई है । कलेक्टर का कहना है कि उन्होंने सभी शासकीय विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि पत्रकारिता की आड़ में ब्लैक मेलिंग को बढ़ावा देने वाले लोगों को चिन्हित किया जाए। मनीष सिंह का कहना है कि ऐसे लोगों की जानकारी भी अपने पास रखी जाए। कलेक्टर ने आम जनता से भी अपील की है कि पत्रकारिता की आड़ में ब्लैक मेलिंग का गोरखधंधा चलाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं। शिकायत के आधार पर ऐसे लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाएगी। इससे पहले इंदौर में पत्रकारिता की आड़ में लोगों को ब्लैकमेल करने वाले देवेंद्र मराठा के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है , कलेक्टर ने यह भी संकेत दिए हैं कि जल्द ही कुछ और ब्लैकमेलर भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें