विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के रहते नहीं होगी क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या
विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक के प्रयासों से गंभीर विद्युत समस्या का हुआ निरकारण
धनवाही से कुटेश्वर नवीन विद्युत सप्लाई, क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त
(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के डूब प्रभावित क्षेत्रवासियों हो हर संभव मदद दिलाने के लिए कृत संकल्पित क्षेत्रीय विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने फिर अभिनव पहल की है। जिसके तहत् सतना जिले के बदेरा उपकेन्द्र से इटमां गांव तक चार किलोमीटर विद्युत तार की क्षमता वृद्वि के साथ सतत विद्युत आपूर्ति का कार्य निरंतर जारी है । म.प्र.विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री ने जानकारी देते हुये बतलाया कि बाणसागर डूब क्षेत्र से लगे ग्राम कुटेश्वर,इटौरा,रमपुरवा टोला एवं इटौरा नई बस्ती के ग्रामीण/कृषक जन पिछले चार माह से लो वोल्टेज की समस्या से पीड़ित थे, उक्त ग्रामों में बदेरा विद्युत उपकेन्द्र से विद्युत सप्लाई होती थी , जो लंबी दूरी के कारण लो वोल्टेज का सामना करना पड़ता था ।

तत्संबंधी समस्या संज्ञान में लाये जाने पर विधायक श्री पाठक जी ने स्टाफ एवं विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिये । जिस पर कटनी/सतना के विद्युत अधिकारियों से समन्वय कराकर स्टाफ ने 2 किलोमीटर 11 के.व्ही. नवीन विद्युत लाइन की राशि कंपनी स्तर पर स्वीकृत कराकर बदेरा के स्थान पर सतना जिले के धनवाही उपकेन्द्र के नवीन विद्युत लाइन स्थापित कराई और वहां से कुटेश्वर के मध्य नवीन विद्युत लाइन डलवाई जाकर, उक्त चारों गांवों की नवीन सप्लाई प्रारंभ कराई गई । जिससे उक्त क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य हो जाने पर ग्रामीण/कृषकजन लाभान्वित हुये । उक्त बहुप्रतीक्षित समस्या का निरकारण कराने पर समस्त संबंधित ग्रामवासियों ने अपने लोकप्रिय विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है ।

