देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर आक्रोशित ब्राम्हणों ने सौंपा थाना प्रभारी को ज्ञापन

(बरही) सोशल मीडिया में देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर आक्रोशित ब्राम्हणों ने सौंपा थाना प्रभारी को ज्ञापन की गई तत्काल एफआईआर कि मांग एंकर/विगत दिवस सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से जैक अरोरा एवं ऋषिराज बुद्ध नामक व्यक्ति ने अपने पर्सनल ब्लॉग पेज पर देवी देवता एवं विप्र बंधुओं के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसके विरोध में पूरा हिंदू समाज तथा ब्राह्मण समाज उक्त व्यक्ति की टिप्पणी से सभी की भावनाओं को ठेस पहुंची है जिसको लेकर सैकड़ों से अधिक ब्राम्हणों द्वारा बरही थाना पहुंचकर थाना प्रभारी संदीप अयाची को ज्ञापन सौंप पोस्ट करने वाले जैक अरोरा एवं ऋषिराज बुद्ध पर एफआईआर करने की मांग की गई है इस सम्बंध में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा का कहना है कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो के खिलाफ यदि कार्यवाही नहीं होती तो हम समस्त हिंदू एवं ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करेगा जिसकी जबाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

रिपोर्ट : मुकेश बर्मन , आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ ,बरही 

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें