श्रमदानियों का कलेक्टर ने हौसला अफजाई किया

(विदिशा) विदिशा मुक्ति धाम सेवा समिति द्वारा पिछले 24 दिनों से लगातार बेतवा निर्मल अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसमें रविवार को कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने श्रम साधकों के बीच पहुंचकर ना केवल उनकी हौसला अफजाई की बल्कि खुद कलेक्टर ने मिट्टी से भरी तगाड़ियां खुद उठा उठा कर मुक्तिधाम परिसर में पहुंचाई। रविवार को इस अभियान में शामिल होते हुए कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा कि मुक्ति धाम सेवा समिति द्वारा बेतवा की निर्मलता तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया जाने वाला यह पुनीत एवं पवित्र कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि मैं इस कार्य के लिए मुक्ति धाम सेवा समिति को साधुवाद देता हूं कि वह एक तरफ बेतवा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी ओर वहां से मिट्टी तथा उठाकर पौधों में डाल रहे हैं वही नदी में कचरा जाने से भी बच रहा है इससे पौधों का संरक्षण भी हो रहा है। इसके लिए ढेर सारा समिति के लिए साधुवाद। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के मुताबिक यहां चलने वाले कार्यों के उत्थान के लिए मैं प्रशासनिक स्तर से तथा जन सहयोग से कोई कमी नहीं रखूंगा यह मेरा आपसे वादा है। उन्होंने मुक्तिधाम के कुछ आवश्यक और अनिवार्य कार्यों को 22 दिसंबर के पूर्व पूर्ण कराने की सहमति प्रदान की। श्रमदान के दौरान कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा कि मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार के पहले गौशाला से आने वाले नाले को बेतवा में नहीं मिलाए जाने को लेकर एसडीएम को पूरा नाला और उससे संबंधित आने वाली अड़चनों को दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगले मूर्ति विसर्जन के पूर्व एक सुव्यवस्थित एवं पक्का जानकी कुंड हम तैयार करवा लेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें