तीन केन्द्रों में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-1 को चुनाव संबंधी दिया प्रशिक्षण

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण केन्द्रों में पहुंचकर दिया मार्गदर्शन

(कटनी) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले में स्थानीय निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है। निर्वाचन संबंधी कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पांच कक्ष, शासकीय मॉडल स्कूल के दो और नालंदा स्कूल के तीन कक्षों में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी क्रमांक-1 का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 20 मास्टर ट्रेनर्स ने अधिकारी, कर्मचारियों को मतदान अधिकारी क्रमांक-1,2,3,4 के दायित्वों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में मतदान से पूर्व मॉकपोल कराना, ईवीएम की तैयारी, मतपेटी व मतपत्र का उपयोग, मतदान के दौरान आने वाली कठिनाइयों का निराकरण कैसे किया जाए, इस बात की जानकारी दी गई।

            इसके अलावा मतदान स्थल पर की जाने वाले सरपंच व पंच पद के मतों की गणना के संबंध में भी अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रशिक्षण केन्द्रों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने पहुंचकर निर्वाचन कार्य में लगे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-1 को पंचायत निर्वाचन 2021-22 के संबंध में जानकारी दी। साथ ही अधिकारी कर्मचारियों को राज्य आयोग के नवीन निर्देशों के अनुसार ही मतदान कराने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जहां पर किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क समस्या का निराकरण करें। इस दौरान तीनों केन्द्रों में लगभग 600 अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें