30 अप्रैल को आयोजित होगी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022

Advertisement

ऑनलाईन आवेदन में 16 एवं 17 दिसम्बर को त्रुटि सुधार के लिये पोर्टल होगा ओपन

(कटनी) प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा ने बताया कि सत्र 2022-23 के लिये कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन 30 अप्रैल 2022 को होगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश परीक्षा के लिये ऑनलाईन आवेदन किया गया है, वे आवश्यक होने पर 16 एवं 17 दिसम्बर को ऑनलाईन आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। इस अवधि में आवेदन पत्रों में परीक्षा के माध्यम, ग्रामीण या शहरी, जन्मतिथि में सुधार की आवश्यकता होने पर सुधार कार्य किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या के लिये कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 07626-276481 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें