दक्षिण कोरिया : एऑसु की केमिकल फैक्टरी में विस्फोट, 3 लोगों की मौत

Advertisement

(सिओल) दक्षिण कोरिया के दक्षिणी शहर एऑसु में सोमवार को केमिकल फैक्टरी में विस्फोट होने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है। सियोल से 450 किलोमीटर दक्षिण में एऑसु के औद्योगिक परिसर में दोपहर 1:37 बजे एक पेट्रोकेमिकल की फैक्टरी में आग लगी। जिस समय विस्फोट हुआ उस समय फैक्टरी में 7 लोग काम कर रहे थे, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई और 4 लोग सुरक्षित बच गए। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें