सबसे पहले मतदान थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मतदाताओं को किया गया जागरूकदिलाई गई शपथ

(कटनी)  त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने मतदाता जागरुकता की गतिविधियों का आयोजन प्रारंभ किया जा चुका है। जिसके माध्यम से निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करने उन्हें जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिले के समस्त विकासखण्डों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ’सबसे पहले मतदान’ की थीम पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों द्वारा प्रतिभागिता की गई। महिलाओं ने आकर्षक रंगोली के माध्यम से मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया एवं मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को मतदाता जागरूकता एवं लोकतंत्र में समान भागीदारी संबंधी शपथ भी दिलाई गई। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन विशेषकर महिला मतदाताओं को जागरूक करने एवं लोकतंत्र में उनकी भागदारी को बढ़ावा देने के उदेदश्य से किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें