कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत एसीसी ट्रस्ट द्वारा अस्पताल में तैयार की जा रही पोषण वाटिका
(कैमोर) एसीसी लिमिटेड कैमोर सीमेंट वर्क्स के डायरेक्टर प्लांट के आर रेड्डी के निर्देशन एवम एसीसी ट्रस्ट प्रमुख श्रीमती ऐनेट एफ बिश्वास व जनमंगल संस्थान के डायरेक्टर महेंद्र खरे के मार्गदर्शन में एसीसी कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ के सहयोग से एन.आर.सी. में भर्ती होने वाले अति कुपोषित बच्चों हेतु अस्पताल परिसर में ही पोषण वाटिका विकसित की गई है जिसके तहत ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ विनोद उनके स्टाफ एवम एसीसी ट्रस्ट टीम के द्वारा लगभग 50 फलदार पौधे लगाए गए जिनमें केला, आम, नींबू, पपीता, सीताफल,अमरूद वा जामुन के पेड़ शामिल है। पोषण वाटिका में उगाए जाने वाले फल पोषक तत्वों से भरपूर रहेंगे। साथ ही गार्डन की सुंदरता हेतु बेलवर्गी पुष्प भी लगाए गए है। ज्ञात हो को एसीसी कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षेत्र के 54 आंगनवाड़ी केंद्रों में लगभग 2 वर्षो से निरंतर कुपोषण उन्मूलन की दिशा में कार्य किया जा रहा है जिसके तहत समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों एवम कार्यक्रमों के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।

साथ ही 6 आंगनवाड़ी केंद्रों का रूपांतरण कराया जा चुका है, 10 केंद्रों का आई.एस.ओ. प्रमाणीकरण, 15 केंद्रों में सोलर ऊर्जा के माध्यम से पंखे एवम लाइट की व्यवस्था,15 केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं हेतु सामग्री का वितरण, अति कुपोषित बच्चों को निरंतर पोषण किट एवम गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी व किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट का वितरण किया गया है। इसी कड़ी में चयनित आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ साथ ब्लॉक चिकित्सालय परिसर में पोषण वाटिका का विकास किया जा रहा है जिससे परिवारिक व सामुदायिक स्तर पर मातृ-शिशु पोषण को सुनिश्चित किया जा सके। इस पोषण वाटिका की रूपरेखा एसीसी ट्रस्ट टीम के हॉर्टिकल्चर एक्सपर्ट अमित सोनी के सहयोग द्वारा तैयार किया गया।

एसीसी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए गए इस सहयोग के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा ह्रदय से आभार व्यक्त किया गया । इस कार्यक्रम में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ विनोद , नर्सिंग स्टाफ, सहित एसीसी ट्रस्ट टीम को उपस्थिति रही।
इस कार्य को पूर्ण रूप से सफल बनाने में एसीसी सीएसआर हेड श्रीमती ऐनेट एफ विश्वास , एसीसी ट्रस्ट टीम से पंकज द्विवेदी, अमित सोनी , पीयूष लाल, मोहसिना बी, पूजा तिवारी, अयोध्या तिवारी, परम लाल साहू, सुनील बर्मन सहित हॉस्पिटल स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।
