उत्तरप्रदेश के युवाओं को मंदिर से पहले रोजगार चाहिए – कमलनाथ

(लखनऊ) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को धर्म और मंदिर से पहले रोजगार चाहिए। आज उत्तर प्रदेश में नौजवानों के लिए रोजगार एवं व्यवसाय का मौका नहीं है। निवेश की कमी के कारण उत्तर प्रदेश का युवा बेरोजगार टहल रहा है, वह रोजगार का अवसर चाहता है। वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति जोड़ने की है। हम देश जोड़ते हैं, सम्बन्ध जोड़ते हैं। सभी जाति और धर्माें को जोड़ते हैं। यही देश की संस्कृति है। हम उस देश में रहते हैं जिसमें अनेकों जातियां है, धर्म हैं, भाषाएं हैं, रस्में हैैं। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर ने ऐसा संविधान बनाया कि अनेकता एवं विभिन्नता वाले देश को एक साथ जोड़कर रखा जा सका। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कमलनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि उनका उत्तर प्रदेश से पुराना नाता है। और वे उत्तर प्रदेश में राजनीतिक संघर्ष करते हुए कई बार जेल गये।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें