एसीएस श्री केशरी को कलेक्टर ने भेंट की आधारशिला पर केन्द्रित कैटलॉग

(कटनी)  स्लीमनाबाद के पास नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे टनल निर्माण कार्य की प्रगति देखने कटनी प्रवास पर पहुंचे वाइस चेयरमैन व एसीएस आईसीपी केशरी को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत चुने गए कटनी स्टोन व उसको बढ़ावा देने के लिए आयोजित कटनी स्टोन आर्ट फेस्टीवल आधारशिला के विषय में जानकारी दी। एसीएस श्री केशरी को कलेक्टर श्री मिश्रा ने कटनी स्टोन आर्ट फेस्टिवल आधारशिला पर आधारित कैटलॉग भेंट किया। आधारशिला कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग स्थानों से आए शिल्पकारों ने कटनी स्टोन पर शिल्प निर्माण किया था। कलेक्टर श्री मिश्रा ने एसीएस श्री केशरी को कटनी स्टोन पर बनी कलाकृति भी भेंट की। श्री केशरी ने कटनी स्टोन को बढ़ावा देने किए गए आयोजन की तारीफ की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें