शासकीय स्कूल जोबीकलां में आयोजित हुई कैरियर काउंसलिंग
विद्यार्थियों को दिया गया कैरियर गाईडेन्स
(कटनी) – विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भविष्य में उनके कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करने कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबीकला में कैरियर काउंसलिंग की गई। जिसमें विद्यालय के स्टाफ तथा कैरियर आउंसलर, विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों से सहज संवाद किया गया। इस दौरान कैरियर से जुड़ी जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। साथ ही विद्यार्थियों की आवश्यकता व क्षमता अनुरूप कैरियर निर्धारण करने उन्हें प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को एमपी एस्पायर पोर्टल संबंधी जानकारी भी दी। कैरियर मार्गदर्शन की आवश्यकता, उद्देश्य, संबंधित क्षेत्र व अवसर तथा विषय पर आधारित कार्य क्षेत्र, दसवीं के बाद विषय का चुनाव तथा 12वीं व स्नातक के पश्चात कैरियर के अवसर पर मार्गदर्शन भी दिया गया। वहीं कैरियर संबंधित विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान काउंसलर तथा विशेषज्ञों द्वारा दिया गया।
