जादू नहीं विज्ञान है, समझना समझाना आसान है जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शास.मॉडल स्कूल बिरसा ने पाया प्रथम स्थान
(बालाघाट) “जादू नहीं विज्ञान है, समझना समझाना आसान है” विज्ञान प्रतियोगिता का शाला स्तर पश्चात् विकासखंड स्तरीय आयोजन दिनांक 21 दिसंबर 2021 को शास.मॉडल स्कूल बिरसा में आयोजित किया गया था तथा दिनांक 22 दिसंबर 2021 को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 70 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमे विकासखंड बिरसा स्तर पर चयनित प्रतिभागी शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा से कक्षा 12 वीं के छात्र अभिजीत पटले ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अर्जित किया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के.उपाध्याय एवं एडीपीसी श्री आर.पी.श्रीवास्तव द्वारा शास.मॉडल स्कूल बिरसा के छात्र को बधाई प्रेषित की गई है।
शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा के प्राचार्य श्री सौरभ कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शी शिक्षक श्री जयप्रकाश यादव (उ.मा.शि.) के मार्गदर्शन एवं श्री सतीश गजभिये (उ.मा.शि.) के सहयोग से जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा एवं श्री पुष्पेन्द्र पालके (उ.मा.शि.), श्री राजेश धुर्वे(उ.मा.शि.), श्री राजेश राहंगडाले(उ.मा.शि.),श्री उम्मेद केलकर (उ.मा.शि.), श्रीमति पूजा उइके (उ.मा.शि.), श्रीमति मंजुलता पटले (मा.शि.),राजेंद्र सहारे,लक्ष्मण धुर्वे एवं समस्त शालेय परिवार द्वारा छात्र को शुभकामनायें प्रेषित की गई।
