कटनी अल्पसंख्यक मोर्चों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का किया भव्य स्वागत

(कटनी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का कटनी में कटनी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत की श्रंखला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवाब खान तथा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने बरगवां में अटल जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष जी के हाथों फल वितरण कराया । इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चे ने हमेशा भाजपा के मूल सिद्धांत सेवा ही संगठन को आत्मसात किया है।

इस अवसर पर मोर्चे के जिलाध्यक्ष नवाब खान ने कहा कि हमारा सौभाग्य है जो हमे ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष तथा अपने क्षेत्र के लिए हर वक्त चिंता करने वाले सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी का नेतृत्व मिला है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय मृदुल द्विवेदी आशीष टंडन सीमा जयंत सोमानी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष डाक्टर अशोक चौदहा कटनी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नवाब खान, अरशद मंसूरी, अज्जू भाई जान,निजाम भाई, शमीम बानो आरिफ खान गुरदीप कपूर पप्पू पार्षद नसीम खान आदि कई अल्पसंख्यक मोर्चा तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें