मध्यप्रदेश के गुना बस स्टेण्ड पर गंदगी देखते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लगाई झाड़ू

(गुना) ऊर्जा मंत्री तथा गुना जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुना बस स्टेण्ड पर गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। मंत्री श्री तोमर ने स्वयं झाड़ू लगाई और गुना के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को भी झाड़ू लगाने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में कमी पाये जाने पर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

श्री तोमर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि आप स्वच्छता संबंधी कार्यों की सतत मॉनीटरिंग करें। प्रतिदिन नगर का भ्रमण कर देखें कि शहर में कहीं गंदगी तो नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर प्रयास करें कि पूरा शहर साफ-सुथरा रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें