नागपुर के मोहिते वाडा स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में किया गया ध्वजारोहण

(नागपुर) गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागपुर के मोहिते वाडा स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में राष्ट्रध्वज फहराया गया। महानगर संघचालक राजेश लोया ने झंडा फहराकर तिरंगे को वंदन किया। इस मौके पर मौजूद स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए लोया ने कहा कि, ”आज का दिन यह याद करने का है कि हम कितनी दूर आए हैं, स्वीकृत गणतंत्र के हिसाब से हम इतनी दूर चले हैं या नहीं।” लोया ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी आज याद किया जाना चाहिए। लोया ने अपील की, देश की तरक्की के लिए सामूहिक प्रयास होने चाहिए।

पिछले साल जैश-ए-मोहम्मद ने संघ मुख्यालय में रेकी की थी। इसके बाद से नागपुर पुलिस ने मुख्यालय की सुरक्षा कड़ी की है। अजनबियों को इस क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाता। वहीं, संघ मुख्यालय परिसर में फोटो और वीडियो निकालने पर रोक लगा दी गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें