कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ संसद के वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट एक फरवरी को पेश

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को होगा पेश

(नई दिल्ली) संसद के बजट सत्र में फिर से कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा। राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से और लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से शुरू होगी। इससे पहले 31 जनवरी को 11 बजे राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जिसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट एक फरवरी को पेश होगा, जबकि नया कोविड-19 प्रोटोकाल दो फरवरी से लागू होगा। लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को 11 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2022 को वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट संसद में पेश करेंगी। वित्त मंत्री नरेद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का और अपना चौथा बजट पेश करेंगी।

संसद का बजट सत्र कोविड प्रोटोकॉल के तहत चलेगा। संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी, 2022 तक चलेगा। इसके बाद एक महीने का अवकाश रहेगा, जिसके बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा और 08 अप्रैल तक चलेगा। राज्यसभा में कार्यवाही सुबह 9 बजे से और लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से शुरू होगी। नया प्रोटोकॉल दो फरवरी से लागू होगा।

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र पहले ही राज्यसभा के चेयरमैन और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वहीं, संसद के 875 कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक दिन पहले ट्वीट कर बताया था कि हैदराबाद में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद उन्होंने एक हफ्ते के लिए खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। दरअसल बीते दिनों राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों सदनों के महासचिवों को कोरोना संकट के बीच आगामी बजट सत्र के सुरक्षित संचालन के लिए प्रभावी उपाय सुझाने का निर्देश जारी किया था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें