6 बॉल में 6 छक्के मरने वाले टीम इंडिया के युवराज सिंह बन गए पिता, सौरव गांगुली ने दी बधाई

(नई दिल्ली) टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह पिता बन गए हैं। पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है। पूर्व क्रिकेटर ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। युवराज ने अपने फैंस और फालोअर्स को इस खुशखबरी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। मंगलवार रात को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर युवराज ने इसकी जानकारी। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, मोहम्मद कैफ और हरभजन सिंह समेत खेल जगत से जुड़े अन्य लोगों ने बधाई दी है।

युवराज ने लिखा – लव, हेजल एंड युवराज।’ 

युवराज ने लिखा, ‘अपने सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों को हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं और चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें । लव, हेजल एंड युवराज।’

युवराज की तरह हेजल ने भी इस खुशखबरी की जानकारी देने के लिए अपने आफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा ही ट्वीट पोस्ट किया है। इस जोड़े ने 2016 में शादी की थी। बता दें कि युवराज सिंह ओमान में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट के 2022 सेशन में इंडियन महाराजा टीम के हिस्सा हैं, लेकिन वह शुरुआती तीन मैचों में खेलते नजर नहीं आए हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले जानकारी सामने आई थी कि बाएं हाथ का यह क्रिकेटर कुछ निजी कारणों से शुरू के कुछ मैचों में नहीं खेलेगा। इससे पहले वह पिछले साल रोड सेफ्टी सीरीज में इंडिया लीजेंड्स के लिए खेलते नजर आए थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें