दुनिया में सबसे सुंदर है इस बच्ची की हैंडराइटिंग, जो कंप्यूटर को भी देती है टक्कर
नेपाल की रहने वाली प्रकृति मल्ला की हैण्ड राइटिंग का गजब का टैलेंट
(नई दिल्ली) दुनिया में एक से एक टैलेंट आपको देखने को मिलता है इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि टैलेंट की कोई सीमा होती है और न कोई उम्र । आज एक ऐसा ही टैलेंट हमारे सामने आया है जिसे सुनकर आपको हैरानी तो होगी ही और आपको इसपर भरोसा करना भी मुश्किल होगा। पढ़ाई शुरू करने के साथ ही बच्चों को सुंदर हैंडराइटिंग के लिए नसीहत मिलनी शुरू हो जाती है। दरअसल, सुंदर हैंडराइटिंग का बड़ा महत्व है। परीक्षा में अच्छे नंबर लाने में भी सुंदर हैंडराइटिंग काफी सहायक होती है। आपका उत्तर भले ही सही हो, लेकिन अगर आपकी लिखावट शिक्षक के समझ में नहीं आई तो आपकी सारी मेहनत बेकार हो सकती है।
कहा जाता है कि इंसान की हैण्ड राइटिंग उसके करैक्टर का प्रमाण-पत्र होती हैं. हर इंसान चाहता है की उसकी हैण्ड राइटिंग दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो इंसान कितनी भी कोशिश कर ले पर कभी भी ऐसा नहीं लिखा पाता जिसे देख कर लगे की ये हैण्ड राइटिंग तो बिलकुल कंप्यूटर ने निकली कॉपी जैसा दिखती हैं | हैण्ड राइटिंग देख कर लगता है की जैसे कंप्यूटर से लिखकर उसका प्रिंट आउट निकाला हो वो कहते है न “कौन कहता है आसमान में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालों यारों” बस इसी कहावत को चरितार्थ किया है |

नेपाल की रहने वाली प्रकृति मल्ला ने इस लड़की की हैण्ड राइटिंग देख कर लगता है की जैसे इस बच्ची ने अपने हाथों से न लिखकर किस कंप्यूटर से लिखकर उसका प्रिंट आउट निकाला हो. प्रकृति अभी आठवी क्लास की स्टूडेंट है. वह नेपाल के सैनिक आवसीय महाविद्यालय में पढ़ती है. उनकी हैण्ड राइटिंग देखकर बड़ो-बड़ो को पसीने आ जाते है|
नेपाल की सरकार और सेना के द्वारा बच्ची को किया गया पुरुष्कृत
बता दे प्रकृति को अपनी इस खुबसूरत राइटिंग के बदौलत नेपाल की सरकार और सेना के द्वारा पुरुष्कृत भी किया जा चूका है क्योंकि हुनर की कद्र हर जगह होती है और यही वजह है की आज प्रकृति इस मंजिल पर आ पहुंची है की उसकी हैण्ड राइटिंग पूरी दुनिया देखकर तारीफ कर रही है आप भी इस तस्वीर में देख सकते है कि इस बच्ची की हैण्ड राइटिंग कितनी खूबसूरत हैं.

