मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण को निलंबित करने के दिये निर्देश
(भोपाल) नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिला प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने नगर पालिक निगम भोपाल के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय श्रवण तथा कर्मचारी श्री सतीष टांक को निलंबित कर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित करने के निर्देश आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल को दिये हैं। गौरतलब है कि श्री श्रवण तथा श्री टांक को लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
