निर्माणाधीन मिशन चौक ओवरब्रिज का कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किया निरीक्षण

Advertisement

अंतिम चरण के चल रहे कार्य के साथ ट्रैफिक व्यवस्था की ली जानकारीदिए आवश्यक निर्देश

(कटनी)  नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मिशन चौक पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही नगर को ओवर ब्रिज की सौगात मिलेगी। ओवर ब्रिज के अंतिम चरण के चल रहे कार्य का शुक्रवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सेतु निगम और नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बरगवां की ओर पहुंचकर ओवर ब्रिज प्रारंभ होने पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और वाहनों के कारण जाम की स्थिति न बने, इसी व्यवस्था बनाने के निर्देश प्रदान किए।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों के साथ ब्रिज का पैदल निरीक्षण किया और दोनों ओर रहने वाले लोगों को वाहनों के गुजरने से परेशानी न हो, इसके लिए साउंड प्रूफ बनाने कराए जा रहे कार्य की प्रगति देखी। साथ ही अंतिम चरण के कार्य मार्च तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए। साथ ही ब्रिज के शुभारंभ को लेकर भी तैयारी पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को प्रदान किए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे, इस बात का ध्यान रखें। इस दौरान सेतु निगम, नगर निगम अधिकारी व निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें