ब्रेकिंग न्यूज : प्रोजेक्ट “मेरा गांव मेरी धरोहर” के तहत प्रत्येक गांव का होगा कल्चर सर्वे

कॉमन सर्विस सेंटर वी.एल.ई को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

(कटनी) भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के प्रोजेक्ट “मेरा गांव मेरी धरोहर” के तहत प्रत्येक गांव का कल्चर सर्वे सीएससी के माध्यम से किया जाना है. जिसमें मोबाइल ऐप के माध्यम से गांव की सांस्कृतिक जानकारी को एकत्रित किया जाएगा। इस संबंध में 5 मार्च को कटनी जिले के सभी वी.एल.ई. को सामुदायिक भवन में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में 140 वी एल ई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीएससी जिला प्रबंधक अभिषेक कुमार दुबे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रबंधक पूजा तिवारी एवं जिला समन्वयक सुनील सिंह भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें