शिवसेना द्वारा विधुत विभाग के दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग

Advertisement

(जबलपुर) शिवसेना द्वारा विधुत विभाग के दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की गई शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के नाम एक शिकायत पत्र अति पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेलजी को सौंपा गया जिसमें बताया कि विगत दिनों विधुत मंडल के सब स्टेशन में खंभों पर पुताई के दौरान अचानक करेंट फैलने से हुए हादसे में मृतक प्रकाश पासी के परिवार के आक्रोशित सदस्यों ने शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया कुमार तिवारी के नेतृत्व में विधुत विभाग पर आरोप लगाया कि यह JE अधिकारी अर्जुन साहु,DE नरेंद्र पटेल और ठेकेदार नितिन कुमार नेमा के द्वारा बरती गई लापरवाही से यह दर्दनाक जानलेवा हादसा हुआ जिसमें मृतक प्रकाश पासी ने बताया था कि खंभों पर करेंट है फिर भी उससे दबाव देकर यह बोलते हुए पुताई करने खंबे पर चढ़ाया कि इतना तो नार्मल करेंट रहता है इस घोर लापरवाही से एक जान चली गई और दूसरा घायल राजकुमार पंथी अस्पताल में मरणासन्न अवस्था में भर्ती है और जिन्हें देखने ना ही कोई अधिकारी आया और ना ही क्षेत्रिय विधायक या सांसद या अन्य नेता,, ऐसे दोषी दोनों अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनकी गिरफ्तारी कर ठेकेदार नितिन कुमार नेमा की एजेंसी का ठेका निरस्त करते हुए ब्लैक लिस्टेड किया जाए और उसके ऊपर भी हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।

मृतक प्रकाश पासी का जनवरी 2020 में कल्पना से विवाह हुआ था और उसका माह का गर्भ भी है ऐसी परिस्थिति में ठेकेदार के यहां काम करने वाले मृतक प्रकाश पासी की पत्नी कल्पना को अनुकंपा नियुक्ति दी जाऐ, उचित मुआवजा दिया जाए साथ ही होने वाले बच्चे की स्कूल कालेज की पढ़ाई निशुल्क कराये जाने की मांग अधीक्षण अभियंता नीरज परस्ते से की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही अपने उच्च अधिकारियों तक हमारी मांगे पहुंचा कर निराकृत करवायेंगे साथ ही मृतक प्रकाश पासी के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार इनको पेमेंट पूरी नहीं देता था मात्र 9500/- रुपए पेमेंट मिलती थी उसमें से भी 2500/- बीमा एवं पीएफ के नाम पर वापस ले लिये जाते और 1000/- रुपए घूस के तौर पर कमलेश सर को देना पड़ता था अंत में 6000/- रु ही बचते थे जो कि जांच का मुद्दा है। शिकायत पत्र सौंपने वालों में पं कन्हैयाकुमार तिवारी के साथ मृतक प्रकाश पासी की पत्नी कल्पना पासी भाई आकाश पासी बहन अनिता पासी बहनोई अभय पासी मां पिता सुंदर लाल पासी प्रेमवती पासी, तथा लड़की पक्ष की ओर से कालिक पासी,चंदा पासी, भाई कपिल और अंकित पासी मनोज पासी पारिवारिक सदस्य व पासी समाज के लोग उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें