ब्रेकिंग न्यूज : स्टेट मैनेजर संकल्प सोनी एवं स्टेट टीम से अतुल साहू ने दिया वीएलई को ई-स्टोर का प्रशिक्षण
सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर कार्यशाला सामुदायिक भवन कटनी में सम्पन्न
(कटनी) सामुदायिक भवन कटनी में सीएससी ग्रामीण ई स्टोर की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 150 वी.एल.ई. ने भाग लिया। कार्यशाला में स्टेट मैनेजर संकल्प सोनी एवं ई स्टोर स्टेट टीम से अतुल साहू ने सभी vle को प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में पहुंचे वी.एल.ई. द्वारा अपने क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को किफायती मूल्य में बेहतर उत्पाद एवं सेवा प्रदान कराने के लिए संकल्प लिया गया ताकि दूरदराज के क्षेत्र में सीएससी ग्रामीण e-store के द्वारा वस्तु जो दैनिक जीवन में उपयोग में लाई जाती है की सेवा को आमजन तक पहुंचाया जा सके।

बता दे की सीएससी ग्रामीण ई स्टोर एप के माध्यम से आज घर बैठे ही जरूरी उत्पादों को ऑनलाइन आर्डर लगा कर प्राप्त किया जा रहा है,प्रशिक्षण में कटनी के जिला प्रबंधक अभिषेक कुमार दुबे एवं जिला समन्वयक सुनील सिंह ने वी.एल.ई. को बड़े स्तर पर ग्रामीण ई स्टोर पर कार्य प्रारंभ करने हेतु दिशा निर्देश दिए।
