कोटेश्वर बाणसागर डैम में मिला एक युवक और युवती का पानी में डूबा हुआ शव

Advertisement

 प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल के द्वारा आत्महत्या का मामला संभावित

(बरही) कोटेश्वर बरही के निवासियों ने बरही थाने में सूचना दी कि बाणसागर डैम के बैक वाटर एरिया में एक पुरुष और एक महिला के शव पानी में डूबे देखे गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी मनोज कुमार केडिया एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ शिखा सोनी के निर्देशन में टीआई बरही अरविंद जैन द्वारा अपने पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त के प्रयास किया गया जिनमें से पुरुष का शव विनय सिंह उइके पिता उदय उइके उम्र करीब 24 साल निवासी ग्राम कुड़वा थाना बदेरा जिला सतना का होना पहचाना गया है। साथ में मिली नवयुवती के शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल के द्वारा आत्महत्या का मामला संभावित लग रहा है।

रिपोर्ट : मुकेश बर्मन , बरही

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें