29 मार्च को रोजगार मेले के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का हुआ आयोजन

रोजगार मेले के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का हुआ आयोजन

जिम्मेदारी से लक्ष्य पूर्ति के लिए करें कार्य- कलेक्टर  प्रियंक मिश्रा

(कटनी)  29 मार्च को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय रोजगार मेले की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने तैयारी के संबंध में बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभागों की अलग-अलग योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। जिसमें मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सृजन योजना, पथ विक्रेता, एनआरएलएम व्यक्तिगत व समूह योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति, उद्यानिकी विभाग, नाबार्ड सहित अन्य विभागों की योजनाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों व बैंक अधिकारियों से कलेक्टर श्री मिश्रा ने चर्चा करते हुए लक्ष्य निर्धारित किए। साथ ही कहा कि सभी विभाग जिम्मेदारी से काम करें और निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ देने के साथ ही उनकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज हो, इसकी व्यवस्था करें। इस दौरान अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, सहायक कलेक्टर अंजली रमेश, डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व बैंक अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें