चीन का विमान हादसे में 132 लोगों में कोई नहीं मिला जिंदा, शी जिनपिंग ने दिया जाँच का आदेश
(बीजिंग) चीन के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में गुआंग्शी की पहाड़ियों के बीच हुई विमान दुर्घटना उस विमान में सवार 132 लोगों के लिए दु:स्वप्न साबित हुई है। दुर्घटना के अगले दिन तक एक भी व्यक्ति जिंदा नहीं मिला है। चीनी अधिकारियों का मानना है कि अब किसी के जिंदा बचने की उम्मीद बहुत कम है। यदि ऐसा होता है तो यह चमत्कार ही होगा।
Crash site pic.twitter.com/8qJWYK8FhS
— ChinaAviationReview (@ChinaAvReview) March 21, 2022
चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक विमान सोमवार दक्षिण चीन में कुनमिंग से ग्वांगझू जा रहा था। बोइंग ने दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत के कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से दोपहर 1.11 बजे उड़ान भरी थी। यह दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के ग्वांगझू एयरपोर्ट पर दोपहर 3.07 पर उतरने वाला था। दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर यह 29,100 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, उसी समय इससे संपर्क टूट गया था। हादसे के बाद जिस स्थान पर हादसा हुआ, उस पहाड़ी इलाके में भीषण आग लग गई थी। यह आग इतनी विकराल थी कि यह नासा के उपग्रहों के कैमरों में दर्ज हो गई।
Final seconds of #MU5735 pic.twitter.com/gCoMX1iMDL
— ChinaAviationReview (@ChinaAvReview) March 21, 2022
चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार विमान में सवार 132 लोगों में से अब तक कोई जीवित नहीं मिला है। सीसीटीवी के अनुसार तस्वीरों में घटना स्थल पर मलबा दिखाई दे रहा है, लेकिन विमान में सवार लोगों या चालक दल में से किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है और नहीं कोई जीवित मिला है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जिनपिंग ने दुर्घटना पर हैरानी जताई।
Dash cam footage pic.twitter.com/w8iOzHblXE
— ChinaAviationReview (@ChinaAvReview) March 21, 2022
