मध्यप्रदेश की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 85% लाने वाले विद्यार्थी को मिलेगा फ्री लैपटॉप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुनः मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना को चालू करने का ऐलान

Madhya Pradesh Free Laptop Scheme 2022 : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुनः मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना को चालू करने का ऐलान कर दिया है। आज हम आपको बताएंगे कि जो विद्यार्थी 12 वी की परीक्षा में 85% के ऊपर अंक लाते हैं। उनको मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा 25000 रूपए की राशि विद्यार्थी के खाते में लैपटॉप लेने के लिए दी जाती है । जिसके लिए आपके पास कौन सी पात्रता होनी चाहिए और आप कैसे आवेदन कर सकते हैं और आपको इसकी भी जानकारी होना आवश्यक है की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद आपको मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म तुरंत भर देना है जिससे की आपके खाते में मध्यप्रदेश शासन की ओर से पैसा जल्दी से जल्दी आपके खाते में आ जाये इसके लिए हम आपको ऑनलाइन कैसे अप्लाई करना है इसकी जानकारी देने बारे है।  यह सब जानने के लिए पूरी खबर को विस्तार से पढ़िए।

मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना क्या है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का शुभारंभ किया था। जिसके तहत माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं की परीक्षा में 85% के ऊपर लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपए की राशि विद्यार्थी के खाते में अंतरित की जाती है इस योजना को ही मुख्यमंत्री फ्री लैपटॉप योजना कहते हैं।

मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना कि क्या है पात्रता

1. मध्यप्रदेश का मूलनिवासी होना चाहिए ।
2. बोर्ड परीक्षा अंकसूची ।
3. जाति प्रमाण पत्र।
4. आधार कार्ड।
5. बैंक पासबुक।
6. आय प्रमाण पत्र (आपके घर की सालभर की आय 6 लाख से कम होना चाहिए)।

मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का कैसे करें आवेदन।

1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर गूगल ओपन करना है।

2. आधिकारिक वेबसाइट (http://educationportal.mp.gov.in) पर जाना है।

3. मध्यप्रदेश एजुकेशन पोर्टल 2.0 पर क्लिक करना है।

4. आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा उसके बाद Shiksha portal पर क्लिक करना है।

5 . लैपटॉप वितरण पर क्लिक करें।

6.  पात्रता जाने पर क्लिक करें।

7 . Check Your eligibility  पर क्लिक करे।

8.  उसके बाद बारहवीं का रोल नंबर दर्ज करें।

9. उसके बाद गेट डिटेल्स ऑफ़ मेरिटोरिअल्स स्टूडेंट पर क्लिक कर दें।

10. उसके बाद फॉर्म में सही सही जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें और संबित बटन पर क्लिक कर दें।

मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर आदेश जारी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ की सरकार आने के बाद इस योजना को बंद कर दिया था। जिससे बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा था और जैसे ही मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनी वैसे ही उनके भांजे और भांजियों लोग खुश हो गए कि अब हमारे शिवराज मामा आ गए हैं। और हमें फ्री लैपटॉप दे कर हमारा भविष्य को सुरक्षित बनाएंगे और जिसका इंतजार था मामा ने तुरंत ही अपने ट्विटर हैंडल पर इस योजनापुनः को पुनः चालू करने की घोषणा कर दी है और मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को खुश कर दिया।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें