मध्यप्रदेश में 5 लाख लोगों को मिलेगा घर, ‘गृह प्रवेशम’ में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(भोपाल) मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत मंगलवार को 5.21 लाभार्थियों गृह प्रवेश करने का मौका मिलेगा। ‘गृह प्रवेशम’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। वह इस मौके पर एकत्र जनसमूह को संबोधित करेंगे।
मंगलवार को पीएमओ की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी के निरंतर प्रयास से संभव हो पाया है कि पांच लाख से ज्यादा लोगों को एक साथ पक्का घर उपलब्ध करवाया जाएगा जिसमें सभी मूलभूत आवश्यकता की चीजें उपलब्ध होंगी। इस मौके पर मध्य प्रदेश के इन नए घरों में पारंपरिक उत्सव का माहौल रहेगा। कहीं दीये जलाए जाएंगे तो कहीं रंगोली सजाई जाएगी।
मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी मध्यप्रदेश के #PMAYG के 5.21 लाख हितग्राहियों के अपने घर का सपना साकार करेंगे।
इस दिव्य व सुखद अनुभूति के हम सब वर्चुअल रूप से साक्षी हो सकते हैं। आइये,अपने भाई-बहनों के गृह प्रवेश में सम्मिलित होकर उनकी खुशियां बढ़ाएं। #PMAYMP #SabkoAwasMP https://t.co/Mq0xZFgqgW
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 29, 2022
पीएमओ की तरफ से कहा गया कि PMAY-G के तहत मध्य प्रदेश को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को भी घर बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा फ्लाई ऐश ईंटों के इस्तेमा का तरीका सिखाया जा रहा है और महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि गांव के भाईयों और बहनों के लिए नया सवेरा आने वाला है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 5.21 लोगों का गृह प्रवेशम होगा।

