छात्रावासों व आश्रमों के निरीक्षण के लिये 42 अधिकारी तैनात

(कटनी)  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अनुसूचित जाति जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचलित छात्रावास व आश्रमों के निरीक्षण के लिये 42 अधिकारियों की ड्युटी लगाई है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इन सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे छात्रावास व आश्रमों का निरीक्षण कर टीप प्रस्तुत करें।

            विकाखण्ड कटनी के छात्रावास व अज्ञरमों के लिये निरीक्षण के लिये 11 अधिकारियों, रीठी विकासखण्ड के लिये 6 अधिकारियों और बड़वारा विकासखण्ड के लिये 10 अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है। जबकि विकासखण्ड विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा एवं बहोरीबंद क्षेत्र के आश्रमों एवं छात्रावासों के लिये निरीक्षण के लिये 5-5 अधिकारियों को तैयनात किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें