कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं के प्रश्न पत्र एवं गोपनीय सामग्री वितरित
1 अप्रैल से आयोजित होंगी परीक्षायें
(कटनी) – कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा 2022 के प्रश्न पत्रों का वितरण बुधवार को कटनी जिले के समस्त संकुल प्राचार्यों को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक के माध्यम से किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी. सिंह के निर्देशन में डीपीसी के.के. डहेरिया, विनय दुबे, मुकेष द्विवेदी की उपस्थिति में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी से प्रश्न पत्र वितरित किये गये। प्रश्न पत्र वितरण में कार्यालयीन बी.डी. वाजपेयी परीक्षा प्रभारी अरिवंद पाण्डेय, राकेश जसूजा, फेज मोहम्मद, कमलकांत, ए.के. पाण्डेय, श्याम बेरागी आदि के द्वारा वितरण में सहयोग किया गया।
परीक्षायें 1 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। जिसकी सम्पूर्ण तैयारी की जा चुकी है। प्रश्न पत्रों के वितरण में विभा श्रीवास्तव प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी, अनिल चक्रवर्ती, आनन कोरी, आर.पी. झारिया बी.ई.ओ. एवं के. एल. पटेल, विजय चतुर्वेदी बी.आर.सी. एवं समस्त विकासखण्ड स्तर से आये हुए अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा गोपनीय सामग्री वितरण में आवश्यक सहयोग प्रदाय किया गया।
