स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता का संदेश देने स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

(कटनी)  संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश के निर्देश पर 15 अप्रैल तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को प्रथम दिवस जिला चिकित्सालय कटनी में चिकित्सकों व स्टॉफ ने जागरूकता रैली निकाली और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

            जिला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सों, नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडीकल स्टॉफ, के साथ साईंनाथ नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर व एमजीएम नर्सिंग सेंटर में अध्यनरत नर्सिंग स्टूडेंट ने अस्पताल परिसर से शुक्रवार की सुबह रैली निकाली। जागरूकता रैली अस्पताल परिसर से प्रारंभ हुई और कचेहरी चौराहा, सुभाष चौक, अहिंसा चौक होते हुए वापस परिसर में समाप्त हुई। जहां पर सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान आरएमओ डॉ. आरएस ठाकुर सहित अन्य चिकित्सक व स्टॉफ उपस्थित था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें