खाद्य सुरक्षा प्रशासन व खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा की गई जांच

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन और खाद्य विभाग के संयुक्त दल के द्वारा ग्राम बिलहरीबरही रोड-कटनी की समस्त किराना दुकानों तथा खिरहनी स्थित गुप्ता किराना स्टोर का निरीक्षण कर आवश्यक खाद्य पदार्थो के मूल्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। इस दौरान खाद्य पदार्थों की कीमतें नियंत्रण में होना पाया गया है। गुप्ता किराना स्टोरखिरहनी प्रोपराइटर-मंगलेश गुप्ता पर खाद्य पदार्थों का संग्रहण अव्यवस्थित रूप से पाये जाने तथा लगभग 100 बोतल एक्सपायरी डेट की कोल्डडिं्रक का संग्रहण होना पाया गया। जिसके बाद विभागीय अमले द्वारा कोल्डडिं्रक को मौके पर नष्ट कराया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन की ओर से सुधार-सूचना नोटिस जारी की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें