स्लीमनाबाद में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किया स्थल निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ सभा स्थलहेलीपेड व नर्मदा नहर टनल निर्माण स्थल का किया भ्रमण

(कटनी)  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के स्लीमनाबाद के संभावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के साथ सभा स्थल, हेलीपेड व नर्मदा नहर टनल निर्माण स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक निर्देश दिए।

शनिवार की दोपहर को स्लीमनाबाद के असाटी मैरिज गार्डन के पीछे स्थित मैदान का निरीक्षण कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों के साथ किया। जहां पर मुख्यमंत्री की सभा का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर श्री मिश्रा व पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठक, पार्किंग आदि को लेकर स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभा स्थल पहुंचने के मुख्य मार्ग व वैकल्पिक मार्ग को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश प्रदान किए। सभा स्थल के पास ही विभिन्न योजनाओं के स्टॉल, समस्या निवारण शिविर आदि लगाने को लेकर भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सलैया फाटक के खेल मैदान मंे हेलीपेड निर्माण स्थल का भी भ्रमण किया। उन्होंने हेलीपेड में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही टनल निर्माण स्थल तक जाने और उसके बाद सभा स्थल तक मुख्यमंत्री श्री चौहान के पहुंचने के मार्ग की जानकारी भी अधिकारियों से ली। हेलीपेड में उतरने से लेकर सभा स्थल व टनल के निरीक्षण के दौरान आम यातायात को दूसरे मार्ग से निकालने की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन अधिकारियों ने किया।

सलैया फाटक के पास हो रहे टनल के निर्माण का भी मुख्यमंत्री श्री चौहान निरीक्षण कर सकते हैं और इसको लेकर भी कलेक्टर श्री मिश्रा व पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने स्थल का निरीक्षण किया। टनल निर्माण निरीक्षण व बैठक के लिए स्थलों का अवलोकन अधिकारियों ने किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, सहायक कलेक्टर अंजली रमेश, एएसपी मनोज केडिया, एसडीएम संघमित्रा गौतम, डीएसपी मोनिका तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत मीना कश्यप, थाना प्रभारी संजय दुबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें