ब्रेकिंग न्यूज : बढ़ती हुई मंहगाई के कारण शिवसेना ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

जबलपुर शिवसेना नगर अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ विकास सराठे द्वारा पुतला दहन

(जबलपुर) प्रदेश प्रमुख ठाड़ेश्वर महावर एवं पं कन्हैयाकुमार तिवारी प्रदेश प्रवक्ता के मार्गदर्शन में पुतला दहन संपन्न किया गया । पुतला दहन के पहले शिवसैनिकों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की जिसमें शिवसैनिकों ने “केन्द्र सरकार होश में आओ होश में आओ”, “कभी तो सुन लो जनता के भी मन की बात”, “केन्द्र सरकार की तानाशाही -नहीं चलेगी- नहीं चलेगी”, “अबकी बार महंगाई की मार”, जैसे नारे लगाए गए और फिर मध्यप्रदेश शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैयाकुमार तिवारी ने कहा कि बढ़ी हुई महंगाई पर केन्द्र की मोदी सरकार पूर्णतः असफल हुई है।

उन्होनेकहा कि प्रधानमंत्री को अपने पद से महंगाई पर काबू पाने में असफलता की जवाबदेही लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। विकास सराठे द्वारा भी केन्द्र सरकार को सद्बुद्धि देने की बात की गई और पेट्रोल ,डीजल, गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को वापस लेना होगा की चेतावनी दी अन्यथा शिवसेना उग्र आंदोलन करने तत्पर रहेगी। केन्द्र सरकार का पुतला दहन करने वाले आक्रोशित शिवसैनिकों में पं कन्हैयाकुमार तिवारी, रवि बैन, शैलेंद्र बारी, राकेश बारी, गजेन्द्र गुप्ता, भृगुनाथ पटेल, तरुण महावर, अमरदेव यादव, रोशन आनंद, मनोज पासवान, विकास सराठे, सुनील लोधी, संदीप रैकवार, राजेन्द्र बावरिया, प्रशांत चौरसिया, मोहन वीरेंद्र बारी, सुरेश यादव, मनोजराज, मनोज नेताम, करण वर्मा, उपस्थित रहे।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें