मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले के स्वामित्व योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे के कार्य अमले की सराहना

(कटनी)  स्वामित्व योजना के तहत जिले की बसाहटों का ड्रोन सर्वे कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से ग्रामीणों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिया जाएगा। जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा सर्वे का कार्य कराया जा रहा था, जिसमें ग्रामीण बसाहटों का ड्रोन सर्वे कार्य तत्परता के साथ पूरा करते हुए जिले ने उपलब्धि हासिल की है। जिले की इस उपलब्धि की प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना ट्वीटर के जरिये की है। वहीं कटनी खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस कार्य मे लगे कर्मियों की तारीफ की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें