मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कयामपुर-सीतामऊ सिंचाई परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का माना आभार

मंत्रि-परिषद में परियोजना स्वीकृति के बाद मुख्यमंत्री से की भेंट
स्वीकृत योजना से 252 गाँव की 1.12 लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने भेंट कर मंदसौर जिले के सुवासरा क्षेत्र की कयामपुर-सीतामऊ सिंचाई परियोजना की स्वीकृति के लिए आभार माना। मंत्री श्री डंग ने कहा कि 2374 करोड़ लागत की इस परियोजना से 252 गाँव की एक लाख 12 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। उन्होंने सुवासरा क्षेत्र को मिली इस बड़ी सौगात के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री श्री चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मेरे राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा स्वप्न हुआ साकार

धन्यवाद मुख्यमंत्री जी

मंत्री श्री डंग ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज मंत्रि-परिषद द्वारा कयामपुर-सीतामऊ सिंचाई परियोजना को मिली स्वीकृति से मेरे राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा स्वप्न साकार हुआ है। परियोजना से क्षेत्रवासियों की बहु प्रतीक्षित मांग को पूरा किया गया है। इससे पूरे सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में किसानों के खेतों तक चंबल का पानी पहुँचाने का सपना साकार होगा। मंत्री श्री डंग ने इसके पूर्व सुवासरा क्षेत्र को मिली 1650 करोड़ रूपये की शामगढ़-सुवासरा सिंचाई परियोजना के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार माना।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें