हितग्राहियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सितंबर 2022 तक निःशुल्क खाद्यान्न मिलेगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम सलैया फाटक में अन्न उत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया

(कटनी)  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अप्रैल से सितंबर 2022 तक निःशुल्क पॉच किलो प्रति व्यक्ति खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत एक रूपये प्रति किलो की दर से खाद्यान्न दिया जायेगा। इससे प्रदेश के पॉच करोड़ हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को ग्राम पंचायत सलैया फाटक जिला कटनी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण अन्न उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

            इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद श्री वी.डी. शर्मा, विजराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज हितग्राहियों के लिये अन्न उत्सव का दिन है। किसी भी हितग्राही को खाद्यान्न की चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार ने खाद्यान्न वितरण कर सभी हितग्राहियों को चिंतामुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि आपके जीवन में खुशहाली आए, यही हमारा मूल उद्देश्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अन्न उत्सव कार्यक्रम में श्रीमती छोटी बाई, श्रीमती सीता बाई, श्रीमती सुशीला बाई, श्री विष्णु और अशोक कुमार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से लाभान्वित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें