स्लीमनाबाद टनल का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया निरीक्षण

(कटनी)  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्लीमनाबाद पहुँचकर बरगी व्यपवर्तन परियोजना की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मिनीट्रेन में सवार होकर टनल की भौतिक प्रगति का अवलोकन करते हुए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को इस अंतरजिला बहुउद्देश्यीय परियोजना को तय समय-सीमा में पूर्ण करने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर सांसद श्री बी.डी. शर्मा, सांसद श्री गणेश सिंह, प्रदेश शासन के वित्त मंत्री एवं जिलें के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय सहित संभागायुक्त श्री बी चंद्रशेखर, डीआईजी श्री आर.आर.एस परिहार, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, एसपी संजय कुमार जैन, अनुविभागीय अधिकारी बहोरीबंद सुश्री अंजली रमेश सहित नर्मदा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें